कभी-कभी जल्दबाजी में हम अचानक गलत ईमेल पते पर ईमेल भेज देते हैं या बिना File Attachment के ही भेज देते हैं। मेल भेजने के तुरंत बाद ही हमें अहसास होता है- ओह..! ये क्या हुआ..? गलत ईमेल चला गया। ऐसी स्थिति में खीज और पछतावे के अलावा हमारे हाथ में कुछ नहीं रहता। अगर ईमेल संवेदनशील या गोपनीय हो और गलत व्यक्ति के पास चला जाए तो स्थिति और खराब हो जाती है। ऐसे में ज़रा सी चूक या लापरवाही का बड़ा ख़ामियाजा भुगतना पड़ सकता है, कई मामलों में तो बात नौकरी तक पर आ जाती है। तब हम सोचते हैं, काश! ऐसा होता कि समय रहते तुरंत ही हम उस ईमेल को ‘unsend’ कर पाते..!
कई ईमेल सेवा प्रदाता Send ईमेल को Undo करने का Feature उपलब्ध कराते हैं। आइए, इस लेख में हम सबसे लोकप्रिय Email सेवा प्रदाता GMAIL में उपलब्ध इस सुविधा की जानकारी प्राप्त करें। Gmail में यूजर्स के लिए ऑफिशियली यह सुविधा उपलब्ध है। अपने Gmail Account Setting में आप नीचे बताए गए तरीके के अनुसार इस फीचर को चालू कर सकते हैंः-
स्टेप-1
अपने Gmail Account में Login करके दांयी तरफ ऊपर किनारे पर प्रोफाइल पिक्चर के नीचे Setting (⚙) बटन पर क्लिक करें। इसके बाद दिखाई देने वाली ड्रॉप डाउन मेन्यू लिस्ट में से पुनः Setting पर क्लिक करें।

स्टेप-2
अब See all settings पर क्लिक करें और General टैब में Undo Send विकल्प देखें। यह सुविधा अब Gmail में हमेशा चालू रहती है; यहाँ आप केवल Send cancellation period यानी ईमेल रोकने का समय (5, 10, 20 या 30 सेकंड) चुन सकते हैं। समय चुनकर नीचे स्क्रॉल करें और Save Changes पर क्लिक करें। नोट: ऊपर-नीचे के चित्र पुराने इंटरफेस के हैं, जिनमें Undo Send चालू करने का चेक बॉक्स दिखता है; अब यह चेक बॉक्स नहीं है।

इस सुविधा को सक्रिय करने के बाद आप जब भी ईमेल भेजेंगे तो आपके ईमेल अंतिम रूप से भेजे जाने से पहले कुछ सेकेंड के लिए Save हो जाएंगे और तुरंत नहीं भेजे जाएंगे। इस दौरान आपकी स्क्रीन पर भेजे गए ईमेल को Undo करने के लिए एक संदेश भी दिखाई देगा।
स्टेप-3
भेजे जाने वाले ईमेल को Undo करने वाला संदेश आपके द्वारा पूर्व में चयनित समय तक प्रदर्शित होगा। इस दौरान यदि आप Undo पर क्लिक कर देंगे तो आपका ईमेल भेजा नहीं जाएगा और वापस ड्राफ्ट में Save हो जाएगा।

इस तरह आप जल्दबाजी में भेजे जाने वाले गलत या अवांछित ईमेल को भेजने से बच सकते हैं। निश्चय ही ये कुछ सेकेंड आपके लिए बहुमूल्य साबित हो सकते हैं।
Sir, कृपया बताएं कि आपने इसमे हिंदी फॉन्ट को कैसे चेंज किया,और ये ब्लॉगर पर कौन का थीम उसे किया है आपने Plzz Sir ������
ये कस्टम थीम है औह फॉन्ट के लिए Google Font का इस्तेमाल किया गया है।
उदयवीर जी बहुत ही उपयोगी टिप्स है। इससे हम अवांछित व्यक्ति को मेल भेजने से होनेवाली शर्मिंदगी को टाल सकते हैं। धन्यवाद।
हार्दिक धन्यवाद जी।