इस Tool के द्वारा आप भारतीय संख्या पद्धति (Indian Number System) के आधार पर बड़ी से बड़ी संख्या (21 अंको तक) को आसानी से शब्दों में बदल सकते है। भारतीय पद्धति के आधार पर संख्याओं को शब्दों में व्यक्त करना, पाश्चात्य पद्धति से अधिक उपयुक्त और तर्कसंगत है।
Numbers to Words Converter
Help: Please wait until the page is completely loaded.
Please provide your valuable feedback about this Number to words Conversion tool so that we can further improve this tool for your better use.
भारतीय पद्धति में संख्या कैसे पढ़ी जाती है?
भारतीय पद्धति में इकाई, दहाई और सैकड़े के बाद अंकों को दो-दो के समूह में पढ़ा जाता है: हजार, लाख, करोड़, अरब, खरब। इसलिए 1,25,437 को “एक लाख पच्चीस हजार चार सौ सैंतीस” पढ़ते हैं; अंतरराष्ट्रीय पद्धति में यही संख्या 125,437 लिखी जाती है।
इस टूल के संख्यावाचक शब्द केंद्रीय हिंदी निदेशालय की मानक वर्तनी के अनुसार हैं, जैसे छह, पंद्रह, अठारह, इक्यावन, निन्यानवे।
संख्या को शब्दों में कैसे बदलें
- पहले बॉक्स में संख्या लिखें, जैसे
125437। चाहें तो कॉमा लगाकर (1,25,437) भी लिख सकते हैं। - शब्दों में बदलिए बटन दबाएँ।
- दूसरे बॉक्स में संख्या शब्दों में आ जाएगी: एक लाख पच्चीस हजार चार सौ सैंतीस।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
दशमलव वाली संख्या कैसे बदलें?
संख्या सीधे लिखें, जैसे 1250.50। दशमलव के बाद के अंक एक-एक करके पढ़े जाते हैं: “एक हजार दो सौ पचास दशमलव पाँच शून्य”।
कितनी बड़ी संख्या बदल सकते हैं?
21 अंकों तक, यानी महाशंख तक। इससे बड़ी संख्या लिखने पर टूल सूचना देता है।
क्या चेक या बिल पर रकम लिखने में इसका उपयोग कर सकते हैं?
हाँ, शब्द देखकर लिख सकते हैं। ध्यान दें कि टूल “रुपये” या “पैसे” नहीं जोड़ता; रकम लिखने से पहले शब्दों को एक बार अवश्य जाँच लें।
क्या ऋणात्मक संख्या (जैसे -5) बदल सकते हैं?
अभी नहीं। यह टूल शून्य और उससे बड़ी संख्याएँ, दशमलव सहित, बदलता है।
I am dipika