Kruti Dev to Unicode Font Converter

An online font converter tool to Convert Kruti Dev or Krutidev font to Unicode Mangal font. You can also easily convert Unicode Mangal Font to Kruti Dev.
एक आसान और बेहतरीन फॉन्ट परिवर्तक जिसकी मदद से आप कृति देव फॉन्ट से यूनिकोड तथा यूनिकोड से कृति देव फॉन्ट में आसानी से परिवर्तन कर सकते हैं।

Kruti Dev ⇔ Unicode Font Converter

Kruti Dev फॉन्ट टेक्स्ट:
Unicode (मंगल फॉन्ट) टेक्स्ट:

Tip: Please wait until the page is completely loaded.

कृपया इस Kruti Dev to Unicode Mangal Font एवं Unicode to Krutidev Font परिवर्तक टूल के बारे में अपनी राय और फीडबैक अवश्य दें जिससे हम इस टूल को भविष्य में आपके लिए और अधिक उपयोगी बना सकें।

Kruti Dev फॉन्ट क्या है?

Kruti Dev (जैसे Kruti Dev 010) हिंदी के सबसे लोकप्रिय पुराने non-Unicode फॉन्टों में से एक है। इसका कीबोर्ड लेआउट टाइपराइटर (रेमिंगटन) जैसा है, इसलिए टाइपराइटर पर सीखे लोग इसमें आसानी से टाइप करते हैं। इसमें हिंदी अक्षर असल में अंग्रेजी अक्षरों और चिह्नों के कोड पर बने होते हैं, इसलिए जिस कंप्यूटर में यह फॉन्ट नहीं है, वहाँ “हिंदी” शब्द fganh जैसा दिखता है।

यूनिकोड (Mangal, Nirmala UI, Kokila आदि) में ऐसा नहीं होता: वह टेक्स्ट हर कंप्यूटर, मोबाइल, ईमेल, वेबसाइट और गूगल सर्च में सही दिखता है और खोजा जा सकता है।

Kruti Dev से यूनिकोड में कैसे बदलें

  1. Kruti Dev फॉन्ट वाला टेक्स्ट (जैसे Word फाइल से) कॉपी करके ऊपर वाले बॉक्स में पेस्ट करें।
  2. Convert to Unicode ↓ बटन दबाएँ।
  3. नीचे वाले बॉक्स में यूनिकोड टेक्स्ट आ जाएगा। उसे कॉपी बटन से कॉपी करें या डाउनलोड बटन से फाइल के रूप में डाउनलोड करें।

उलटा बदलना हो तो यूनिकोड टेक्स्ट नीचे वाले बॉक्स में पेस्ट करके Convert to Krutidev ↑ दबाएँ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या Devlys और Kundli का टेक्स्ट भी यहाँ बदल सकता है?

हाँ, सामान्य टेक्स्ट के लिए। Kruti Dev, Devlys और Kundli में अक्षरों का क्रम (कीबोर्ड लेआउट) एक जैसा है, इसलिए तीनों कन्वर्टर एक जैसा परिणाम देते हैं।

बदले हुए यूनिकोड टेक्स्ट के लिए कौन-सा फॉन्ट चुनें?

Windows में Mangal, Nirmala UI, Kokila और Aparajita जैसे यूनिकोड फॉन्ट पहले से होते हैं। Word में टेक्स्ट पेस्ट करके इनमें से कोई फॉन्ट चुन लें।

क्या बोल्ड, टेबल जैसी फॉर्मेटिंग बनी रहती है?

नहीं, यह टूल केवल सादा टेक्स्ट बदलता है। बदला हुआ टेक्स्ट Word में पेस्ट करने के बाद यूनिकोड फॉन्ट (जैसे Mangal या Nirmala UI) चुनें और फॉर्मेटिंग फिर से लगाएँ।

क्या मेरा टेक्स्ट कहीं भेजा या सेव किया जाता है?

नहीं। बदलाव आपके अपने ब्राउजर में होता है; टेक्स्ट हमारे सर्वर पर नहीं भेजा जाता।

कुछ अक्षर गलत क्यों बदले?

हो सकता है मूल टेक्स्ट Kruti Dev में न होकर किसी दूसरे फॉन्ट में हो। नीचे दी गई सूची से उसी फॉन्ट का कन्वर्टर चुनें। फिर भी गलती दिखे तो नमूना टेक्स्ट के साथ संपर्क पेज से बताएँ।

संबंधित टूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top