You can interchange Devanagari Hindi, Bengali, Oriya, Punjabi, Gujarati, Kannada, Telugu, Malayalam, Tamil, Sinhala and Tibetan Script here.
एक आसान और बेहतरीन लिपि (Script) परिवर्तक जिसकी मदद से आप विभिन्न भाषाओं की लिपियों जैसे देवनागरी (हिंदी) , बंगाली, ओडिया, गुरमुखी (पंजाबी), गुजराती, कन्नड़, तेलगू, मलयालम, तमिल , सिंहली और तिब्बती आदि को आपस में बदल सकते हैं।
लिपि परिवर्तक || All Indian Script Converter online
Tip: Please wait until the page is completely loaded.
कृपया इस लिपि परिवर्तक (Language Script Converter) टूल के बारे में अपनी राय और फीडबैक अवश्य दें जिससे हम इस टूल को भविष्य में आपके लिए और अधिक उपयोगी बना सकें।
लिपि परिवर्तन क्या है?
यह टूल अनुवाद नहीं करता, केवल लिपि बदलता है: शब्द वही रहते हैं, अक्षर दूसरी लिपि के हो जाते हैं। जैसे “नमस्ते भारत” गुजराती लिपि में “નમસ્તે ભારત” और तेलुगु लिपि में “నమస్తే భారత” बनेगा।
भारतीय लिपियाँ एक ही ब्राह्मी परंपरा से निकली हैं, इसलिए उनके अक्षर काफी हद तक एक-दूसरे से मेल खाते हैं। इसी कारण एक लिपि का पाठ दूसरी लिपि में बदला और पढ़ा जा सकता है।
लिपि कैसे बदलें
- ऊपर वाले बॉक्स में पाठ पेस्ट करें। टूल अपने आप पहचान लेता है कि पाठ किस लिपि में है।
- सूची से वह लिपि चुनें जिसमें पाठ बदलना है।
- Convert Script ↓ बटन दबाएँ। नीचे वाले बॉक्स में बदला हुआ पाठ आ जाएगा, जिसे कॉपी या डाउनलोड कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कुछ अक्षर देवनागरी में ही क्यों रह जाते हैं?
हर लिपि में सभी अक्षर नहीं होते। जैसे तमिल लिपि में भ या ष जैसे अक्षर नहीं हैं, और गुरमुखी में ष या ृ नहीं हैं, इसलिए ऐसे अक्षर जैसे-के-तैसे रह जाते हैं। बदलने के बाद ऐसे शब्द एक बार देखकर ठीक कर लें।
क्या रोमन (अंग्रेजी) या उर्दू लिपि में बदल सकते हैं?
नहीं। यह टूल केवल सूची में दी गई लिपियों के बीच बदलता है। रोमन में लिखी हिंदी के लिए Roman से देवनागरी कन्वर्टर देखें।
क्या मेरा पाठ कहीं भेजा या सेव किया जाता है?
नहीं। बदलाव आपके अपने ब्राउजर में होता है; पाठ हमारे सर्वर पर नहीं भेजा जाता।